बहराइच : सकट पूजा के दौरान महिला झुलसी
बचाने दौड़ा पुत्र भी झुलस कर घायल
बहराइच। शहर के मोहल्ला बंजारी मोड़ निवासी एक महिला सकट पूजा के दौरान आग की चपेट में आ गई। महिला ने जलते हुए शोर मचाया। जिस पर आग बुझाने दौड़ा बेटा भी झुलस गया अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला बंजारी मोड़ निवासी
कोतवाली देहात बंजारी मोड़ दीप माला श्रीवास्तव (62) पत्नी अवधेश कुमार मंगलवार को सकट पूजा के लिए व्रत थी। रात में महिला पूजा कर रही थी। हवन के लिए अगियार जलाई। तभी साड़ी के द्वारा आग लग गई। महिला की चीख सुनकर बेटा दौड़ा। पुत्र मोहित आग बुझाने लगा। उसके आग बुझाने के दौरान का दोनों हाथ जल गए। अस्पताल में वृद्ध महिला को भर्ती कराया गया है। जबकि बेटे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महिला का बयान नायब तहसीलदार ने जिला अस्पताल पहुंच कर बयान दर्ज किया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है।
ये भी पढ़ें : बहराइच : भाकियू ने समस्याओं को लेकर की पंचायत
