बहराइच : भाकियू ने समस्याओं को लेकर की पंचायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन की बहराइच इकाई द्वारा जरवल ब्लॉक परिसर में मासिक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर परिचर्चा के बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंप कर कार्यवाई की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक परिसर में हुई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की। किसानों की समस्याओं में ग्राम पंचायत अटवा के घूरनपुर में सड़क पर जलभराव तथा ग्राम पंचायत कटका मरौठा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मनमानी तरीके से वितरण, छुट्टा जानवरों की समस्या, आईपीएल शुगर मिल से धवरिया मार्ग तक सड़क मरम्मती करण तथा जरवल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले उचित दर विक्रेताओं को मानक के अनुसार वितरण सुनिश्चित कराने मुद्दे शामिल हैं। समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे को सौंपा गया। बीडीओ ने कार्य वाई का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ अमरनाथ विश्वकर्मा, नर्मदे प्रसाद गौतम, रामसमुझ, उषा देवी, गुलाबा देवी, मालती देवी, जसोदा देवी, जाउल्लाह खा, राम उदित शर्मा, रामसेवक यादव, रामकिशोर वर्मा, रविंद्र कुमार पुत्ती लाल यादव, बाबादीन गुप्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बहराइच : राणाफार्म गांव में हाथियों का उत्पात, 36 बीघा फसल को रौंद कर किया बर्बाद

संबंधित समाचार