मेरठ : कम्युनिटी हॉल में गोकशी, भड़के लोग, पुलिस का घेराव कर हंगामा
मेरठ, अमृत विचार। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर 3 कम्युनिटी हॉल में गुरुवार सुबह गाय के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने सीओ ब्रह्मपुरी व थाना प्रभारी का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गुरुवार की सुबह माधव पुरम सेक्टर 3 के खाली पड़े कम्युनिटी हॉल में गाय के अवशेष पड़े मिले।
गाय के अवशेष मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, हंगामा बढ़ता चला गया। जानकारी पर सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह, सीओ कोतवाली, इंस्पेक्टर टीपी नगर, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने अधिकारियों का घेराव किया।
पुलिस ने गाय के अवशेष को जेसीबी से हटाकर गड्ढा खोदकर जमीन में दबवाया। फिलहाल , लोगों व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का हंगामा जारी था। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि गोकशी करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें : मेरठ: बंदरों के हमले से घायल हुआ किशोर, उपचार के दौरान मौत
