देहरादून: अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के नार्को टेस्ट को अदालत से मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अदालत ने मंजूरी दे दी है। शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गत 3 जनवरी को अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी दलीलें रखी गई थीं। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। 

5 जनवरी को अभियोजन पक्ष की ओर से संबंधित मामलों में अन्य कई रूलिंग को जरूरी बताते हुए इन्हें प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की गई। अदालत ने इसके लिए समय प्रदान करते हुए 10 जनवरी की तिथि नियत की थी। उत्तराखंड में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट कोटद्वार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता के बेटे पुलकित आर्य के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को बुधवार को मंजूरी दे दी।

संबंधित समाचार