देहरादून: पटवारी परीक्षा भी हो सकती है रद, पेपर लीक की आशंका जताई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भर्ती घोटाले रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का भी पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। एक शिकायत पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। मामले में हरिद्वार से कुछ लोगों को उठाने की भी खबर है।

मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं लेकिन एसटीएफ के सूत्रों ने खबर की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार पेपर परीक्षा से एक दिन पहले हल कराया गया था। कई अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। बता दें, कि इस बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा कराई थी।

संबंधित समाचार