'सोने की चिड़िया' बन Miss Universe मुकाबले में उतरीं दिविता राय, इवेंट में दिखाया अनोखा लुक... देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में की एक से एक खूबसूरत महिलाओं को एक मंच पर लेकर आने वाले कॉन्टेस्ट 'मिस यूनिवर्स' में हर कोई जाना चाहता है। वहीं अपने सपनों को पंख लगाने के लिए भारत की दिविता राय 71वें मिस यूनिवर्स में हिस्सा ले लिया है। अपको बता दें कि तेलंगाना की दिविता राय अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में हो रहे 71वें मिस यूनिवर्स में भारत से देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'सोने की चिड़िया' बनकर देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आ रही हैं। 

दिविता राय गोल्डन विंग्स वाला गोल्डन आउटफिट पहन मिस यूनिवर्स के स्टेज पर पहुंचीं। दिविता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

image 67

वहीं पूरी दुनिया उनके मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने की कामना कर रही हैं। तेलंगाना की दिविता राय एक मॉडल हैं, जो मिस यूनिवर्स के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Image

इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय पोशाक 'सोने की चिड़िया' को महत्व देते हुए लुक तैयार किया है। वह भारत की स्वर्णिम विरासत, अर्थव्यवस्था, विविधता और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

image 14

दिविता ने इंस्टाग्राम पर अपने खास लुक का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कि 'सोने की चिड़िया' ने ब्रह्मांड में अपनी जगह बना ली है... इस पोस्ट के शेयर होते ही फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व। एक अन्य यूजर ने लिखा, सोने की चिड़िया दिविता राय। 

ये भी पढ़ें:- Kartik Aaryan और Kriti Sanon की फिल्म Shehzada का Trailer रिलीज, देखिए Video

संबंधित समाचार