हरदोई: ताले तोड़ कर चोर खंगाल ले गए मकान 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

पत्नी का इलाज कराने के लिए मकान मालिक गया हुआ था लखनऊ

अमृत विचार, हरदोई। घर बंद कर पत्नी का इलाज कराने लखनऊ गया मकान मालिक जब वापस लौटा तो घर के सारे ताले टूटे हुए थे और सारा सामान,नगदी और ज़ेवर सब कुछ गायब था। वहीं मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के शंकर बक्श पुरवा निवासी परशुराम राठौर पुत्र बाज़ी लाल राठौर की पत्नी बीमार चल रही थी। सोमवार को वह पत्नी का इलाज कराने उसे लखनऊ ले गया था। अगले दिन मंगलवार की देर शाम को जब वह वापस लौटा तो उसे मकान में लगे ताले टूटे हुए मिले।अंदर का सारा कुछ इधर-उधर पड़ा हुआ था। परशुराम का कहना है कि उसके मकान में रखी नगदी और ज़ेवर के अलावा और भी कीमती सामान गायब है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सारा कुछ पता करने के बाद चोरी गए सामान की सही-सही जानकारी दे सकता है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457/380 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली "स्वाभिमान बचाओ रैली", योगी सरकार से लगाई गुहार

संबंधित समाचार