उत्तरकाशीः रिक्टल स्केल पर 2.9 भूकंप की तीव्रता से हिली धरती, भूकंप से कोई नुकसान नहीं
उत्तरकाशी, अमृत विचार। जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई है। बताया गया कि गुरुवार रात 2:12 बजे उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। आधी रात को अचानक धरती हिलने से गहरी नींद में सो रहे लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग नींद में घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप के हल्के झटके होने से फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विशेषज्ञों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के जिले में ही बताया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला खतरे के जोन-5 के अंतर्गत आता है। इस लिहाज से यह पूरा जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जिला है। यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। इससे पहले पिछले वर्ष 12 दिसंबर को भी उत्तरकाशी में भूकंप आया था जिसकी भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई थी। अच्छी खबर ये है कि इस भूकंप में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।
