मुरादाबाद : अनिल अध्यक्ष और राजीव बने उपाध्यक्ष
जैन समाज के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।
मुरादाबाद, अमृत विचार। लोहागढ़ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन समाज के द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसके बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनिल जैन को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजीव जैन को उपाध्यक्ष, अरविंद जैन को मंत्री, दीपक जैन को कोषाध्यक्ष और अशोक जैन को उपमंत्री मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन, वाइस चेयरमैन मनीष जैन, रामगंगा विहार जैन मंदिर कार्यकरिणी, जैन मिलन महिला महासभा आदि ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। महिला अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन ने बताया कि एक मजबूत कार्यकारिणी के निर्देशन में जैन समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा। महावीर जयंती महोत्सव समिति ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: 3.25 मीटर चौड़ी सड़क पर शिक्षण संस्थान को जारी कर दी एनओसी
