'हमें भारत में मिलना है', Pakistan के खिलाफ सकड़ों पर उतरे लोग... किया विरोध-प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लद्दाख। पाकिस्तान के सबसे उत्तरी इलाके गिलगित बाल्टिस्तान के लोग सड़कों पर उतर आए है। गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों ने भारत में शामिल होने की मांग उठाई और पाकिस्तान की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से ये लोग  पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ मिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल महंगाई, बेरोजगारी से परेशान इस इलाके की जनता पाकिस्तान सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों से तंग आ चुकी है और अब भारत से हाथ मिलाने का विरोध कर रही है. लोगों का कहना है कि दशकों तक पाकिस्तान की सरकारों ने उनके साथ भेदभाव किया और उनके क्षेत्र का शोषण किया।

अक्सर गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में राज्य समर्थित बहिष्कार और भ्रष्टाचार का विरोध करते रहते हैं और नागरिक सरकार से उनके मुद्दों को हल करने की मांग दोहराते रहते हैं।

 गौर हो कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर या पीओके जम्मू कश्मीर का वो हिस्सा है जिसपर पाकिस्तान ने 1947 के युद्ध में कब्जा कर लिया था। पाकिस्तान में इसे आजाद कश्मीर कहते हैं। यहां पर अलग सरकार है लेकिन इसका प्रशासन पाकिस्तान सरकार ही चलाती है।

ये भी पढ़ें:- 'साइनाइड से अधिक शक्तिशाली' : इस गर्मी नीले घेरे वाले ऑक्टोपस से कैसे सुरक्षित रहें 

संबंधित समाचार