अयोध्या: मृतक के परिवार से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष, दिया मदद का आश्वासन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो सगे भाइयों की ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी मौत

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसड़ा निवासी दो सगे भाइयों की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले हादसे में मृतक लल्लन पाल व तुलसीराम पाल का अंतिम संस्कार दिलासीगंज सरयू तट पर किया गया, मुखाग्नि उनके पुत्र पारसनाथ ने दी। 

हादसे की सूचना पर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को 20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के सुख-दुख में खड़ी रहेगी। इस दौरान बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज दिलीप कुमार विमल, रवि प्रकाश मौर्य, राम सागर वर्मा, रामगोपाल कोरी, वीरेंद्र कुमार, गौतम कृष्ण प्रताप कोरी, रमापति वर्मा गोली, अनिल सागर, राममिलन कोरी, पाल समाज के जिलाध्यक्ष भवानी प्रसाद पाल, रामसूरत पाल, संत मिलन पाल व राजेंद्र पाल सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें -  आगरा: किशोर ने रची अपने ही अपहरण की कहानी, पुलिस ने किया बरामद

संबंधित समाचार