आगरा: किशोर ने रची अपने ही अपहरण की कहानी, पुलिस ने किया बरामद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। एक किशोर ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रचा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूरी कहानी की असलियत बयान कर दी। पुलिस ने बताया कि आगरा में रामबाग चौराहे से लापता किशोर का अपहरण नहीं हुआ था। मां से नाराज होकर वह अपने दोस्त के घर चला गया था। बुधवार को दोस्त के यहां से रिश्तेदार के घर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर लिया। 

पूरा मामला एटा जिले के जलेसर थाना के मोद्दीनपुर गांव का है। गांव निवासी महिला ने ट्रांसयमुना थाना में मंगलवार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा शाम को पांच बजे घर से निकला था। उसके ताऊ के बेटे केरल में काम करते हैं, उसे भी वहीं पर जाना था। रात में उससे महिला ने बात भी की।  

इसके 10 मिनट बाद ही मोबाइल पर मैसेज आया। उसमें उसने बताया कि ईको गाड़ी में बैठे कुछ लोग मुझे लेकर जा रहे हैं। फोन मिलाया तो स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद काफी तलाश की लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि किशोर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जैसे उसने मोबाइल ऑन किया तो लोकेशन के आधार पर उसे अलीगढ़ से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार किशोर ने जो जानकारी दी थी वो अभी तक सही नहीं पाई गयी है। 

ये भी पढ़ें - मेरठ: पुलिस और गोकश में मुठभेड़, गोकशी करने वाले राजा को लगी पैर में गोली, घायल 

संबंधित समाचार