Kanpur Suicide : रिटायर्ड Deputy SP के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Suicide कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने फांसी लगाकर दी जान।

Kanpur Suicide कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में गांधी ग्राम में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। दो साल पहले लव मैरिज की थी। पत्नी से कहासुनी के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आ रही है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Suicide चकेरी थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक ने दो साल पहले घर के पास में रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांधी ग्राम निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी अनिल सिंह परिवार के साथ रहते है। उनके बेटे अमित सिंह (36) ने बीते दो साल पहले इलाके की रहने वाली युवती मेधा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही अमित के काम नहीं करने से मेधा नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने लगी।

इस पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता। बीते गुरुवार को अमित शराब पीकर घर आया। यहां उसकी पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उसने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार