गोरखपुर महोत्सव में बोले CM योगी -यहां दिख रहा आस्था और विकास का संगम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खिचड़ी मेले की दी शुभकामनाएं 

गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महोत्सव में आये मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। मंच से उन्होंने न केवल यहां होने वाली गतिविधियों को सराहा बल्कि जिले को आस्था और विकास का वाहक भी बताया। 11 जनवरी से शुरू हुए गोरखपुर महोत्सव का आज समापन है। इस मौके पर पहुंचे सीएम योगी ने अलग-अलग क्षेत्रों की 10 नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया। साथ ही मशहूर गायक सोनू निगम को संगीतमय हनुमान चालीसा को अपना स्वर देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गोरखपुर महोत्सव के समापन पर सांसद रविकिशन सहित कई कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि कभी गोरखपुर की पहचान अपराध से होती थी लेकिन आज इस जिले को विकास के लिए ख्याति मिल रही है। उन्होंने कहा यहां खाद का उत्पादन शुरू हो चुके है ,शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी काम कर रहे हैं। साथ ही रामगढ़ताल जैसे पर्यटन स्थल की लोकप्रियता भी गोरखपुर को लोकप्रिय बना रही है। उन्होंने कहा कि 14 और  15 जनवरी को यहां होने वाले खिचड़ी महोत्सव में तमाम श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को श्रद्धापूर्वक खिचड़ी अर्पित  करेंगे। सीएम ने कहा कि विकास और आस्था का ये संगम ही गोरखपुर का परिचायक है।        

ये भी पढ़ें - लखनऊ और वाराणसी में होगा All India University Games का आयोजन 

संबंधित समाचार