लोहड़ी पर्व पर CM मान का तोहफा, 6000 से अधिक अनियमित कर्मचारी होंगे नियमित
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने लोहड़ी पर्व पर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा,“ मैं लोहड़ी के मौके पर एक और खुशखबरी साझा करने जा रहा हूं। हमारी सरकार लगातार लोकहितैषी फैसले ले रही है और इसी कड़ी में छह हजार से अधिक अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का रास्ता साफ हो गया है।” सभी को लोहड़ी की मुबारकबाद।
