आज का राशिफल। 14 जनवरी, 2023
मेष
आज आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ने का प्रयास करें।
वृष
आज आपको सिर्फ अपने काम और परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान देना चाहिए। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें आत्मविश्वास की कमी और अधिकता दोनों ही आपके लिए सही नहीं है। लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे।
मिथुन
आज राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्णनिर्णय को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा।
कर्क
आज दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात होगी। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल हो सकती है।
सिंह
आज आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी चापलूसी करते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें।
कन्या
आज बॉस आपको ज़िम्मेदारी भरा कोई काम सौंप सकते हैं। अव्यवहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिंता हो सकती है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।
तुला
आज मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। रक्तचाप के रोगी आज अपनी जांच अवश्य करवा लें। व्यापार में बड़ी डील होने के योग हैं।
वृश्चिक
आज सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेंगे। छोटी किंतु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कारोबार में अच्छी प्रगति होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
धनु
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आनन्दित महसूस करेंगे। दिन थोड़ा थकाऊ लेकिन शुभ परिणाम प्रदायक होगा। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। कमजोरियों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगे।
मकर
आज भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा।
कुंभ
आज आपका मन कुछ अशांत हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आप दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें। अपने काम पर ही ध्यान दें। जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं वो आपकी उपेक्षा करेंगे।
मीन
आज विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से अनबन हा सकती है। मशीनरी और उपकरणों से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों के ऊपर ज्यादा निर्भर न हों।
