बरेली: अयोध्या में भूमि पूजन, जिले में रहा हाईअलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया और जिले में पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट रहा। लोग विरोध या जुलूस न निकालें, इसके लिए पुलिस ने शहर भर में तमाम जगहों पर बैरीकेडिंग की थी। प्रमुख चौराहों पर बाइक, कार और बसों समेत ट्रकों की भी चेकिंग की …

बरेली,अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया और जिले में पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट रहा। लोग विरोध या जुलूस न निकालें, इसके लिए पुलिस ने शहर भर में तमाम जगहों पर बैरीकेडिंग की थी। प्रमुख चौराहों पर बाइक, कार और बसों समेत ट्रकों की भी चेकिंग की गई। कई खुराफातियों की पल-पल की लोकेशन पुलिस पता करती रही। कुछ धार्मिक लोगों पर भी पुलिस की नजर बनी रही। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य रहा।

मंगलवार से ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। शाम होते ही पुलिस सड़कों पर उतर आई थी। शहर के प्रमुख चौराहों, गलियों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस और पीएसी की नजरें गड़ी रहीं। जिले के अंदर या बाहर जाने वाले सभी तरह के वाहनों की चेकिंग की गई। उनके बाहर जाने और आने का कारण भी पुलिस ने पूछा। इस अवसर पर कोई संगठन जुलूस न निकाल दे, इसके लिए सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई। पुलिस और खुफिया विभाग शहर के प्रमुख धार्मिक लोगों पर अपनी नजर बनाए रहा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और अन्य पुलिस अफसरों ने जिले में घूमकर संवेदनशील जगहों का मुआयना किया। पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
साइबर सेल की टीमें सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। अगर किसी ने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शाम तक पुलिस को सोशल मीडिया संबंधी पर ऐसी कोई पोस्ट की कोई सूचना नहीं मिली।

रेंज में जुलूस निकालने की इजाजत नहीं
डीआइजी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि राम जन्म भूमि पर मंदिर शिलान्यास के अवसर पर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में किसी किसी भी संगठन और पार्टी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नेपाल बार्डर पर भी नजर रखी गई।

ड्रोन कैमरे से रखी गई नजर
शहर में पुलिस ने गली-मोहल्लों का माहौल देखने के लिए बिहारीपुर समेत कई इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी। ड्रोन कैमरे को उड़ता देख गली में टहल रहे लोग अपने घरों में जाते हुए दिखे। ड्रोन को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी घुमाया गया। हालांकि पुलिस को कहीं पर भीड़ जुटती नहीं दिखी।

संबंधित समाचार