उद्यमियों को खूब भा रहा Kanpur, सौ से ज्यादा ने निवेश के लिए किया करार
कानपुर में कपड़ा कारोबार के लिए सौ से ज्यादा ने निवेश ने करार किया।
कानपुर कपड़ा उद्यमियों को खूब भा रहा। इसमें सौ से ज्यादा ने निवेश के लिए करार किया। वहीं, डिफेंस, खाद्य सहित कई अन्य इकाइयां भी आगे आईं।
कानपुर, अमृत विचार। चमड़े के क्षेत्र में तो कानपुर दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुका है। लेकिन, अब कानपुर के कपड़े भी विदेशों में खूब पहने जाएंगे। जी हां, दरअसल टेक्टाइल्स और होजरी की कई कंपनियों ने उद्योग लगाने के लिए कानपुर को चुना है।
निवेश के लिए उन्होंने एमओयू कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इससे लग रहा है कि इस बार उद्योगों के मेले में कपड़े की फैक्ट्रियां भी बड़े स्तर पर औद्योगिक नगरी की छाप स्थान पाएंगी।
लखनऊ में फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वस्टर्स समिट से पहले जिले में उद्यमियों का सम्मेलन होने जा रहा है। हालांकि अभी पूर्व में तय तिथि 17 जनवरी को बदलकर 22 जनवरी किया जा सकता है। इन्वस्टर्स समिट को लेकर उद्यमियों में खूब उत्साह दिख रहा है। साढ़े चार सौ से ज्यादा उद्यमियों ने निवेश के लिए करार भी किया है।
जिला उद्योग विभाग की माने तो समिट के दिन तक 15 हजार करोड़ तक का आंकड़ा छूने की योजना है। कानपुर का चमड़ा अमेरिका जैसे देशों में भी जूते के रूप में पहना जाता है। लेकिन, निर्यात के क्षेत्र में कपड़ा बहुत ज्यादा विकसित नहीं हो सका है। लेकिन, इस बार टेक्सटाइल, होजरी, रेडीमेड सेक्टर में कंपनियों ने रुझान दिखाया है। 30 के करीब कंपनियों के साथ करार हुआ है, जोकि सौ करोड़ के निवेश को भी पार कर रहा है।
इसके अलावा डिफेंस इकाइयां भी बढ़ेंगी और ऑटो कंपोनेट, इंजीनियरिंग गुड्स, वोवेन बैग मशीन, बैग आदि की कंपनियों की इकाइयां इस सम्मेलन के माध्यम से कानपुर में कदम रखने का मन बना रही हैं।
कपड़ों से जुड़े काफी उद्योग कानपुर में आने का मन बना रहे हैं। कई उद्यमी अपने कपड़े के कारोबार में विस्तार करना चाहते हैं। एमओयू हो रहे हैं। उद्यमी उत्साहित हैं और समिट के दिन तक 15 हजार करोड़ तक का टारगेट पूरा करने की कोशिश है।- सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डीआईसी
