गौतम बुद्ध नगर: सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा-1 के पास हुए सड़क हादसे में बी-टेक के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि मूल रूप से बिहार के सारण जिले का निवासी विकास (23) शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से अल्फा- वन सेक्टर के पास से गुजर रहा था।

तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विकास जीएल बजाज इंस्टीट्यूट से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा था।

उसका दोस्त भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जिंदगी की जंग हार गये दीपेंद्र, खगिया खेड़ा हादसे में हुई सातवीं मौत

संबंधित समाचार