Randeep Hooda अस्पताल में भर्ती, स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म के लिए किया 22 किलो वजन कम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घुड़सवारी के दौरान बेहोश होकर गिरने के बाद अभिनेता रणदीप हुड्डा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। पिछले साल सलमान खान के साथ 'राधे' के लिए ऐक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रणदीप को चोट लगी थी और उन्हें घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज डेट आई सामने, वीडियो में दिखीं रोमांटिक केमिस्ट्री

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वह सावरकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का पहला लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। फिल्म से जुड़ी कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आती, इससे पहले रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda Faints) को लेकर एक चिंतित कर देने वाली खबर सामने आई है। रणदीप हुड्डा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता घुड़सवारी करते वक्त बेहोश हो गए, जिससे वह चलते घोड़े से नीचे गिर गए। इस घटना में एक्टर को कई गंभीर चोटें आई हैं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में अभिनेता को घुटने और पैर में चोट आई है। अभिनेता के बाएं पैर में गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है, जिसके चलते उनकी सर्जरी भी कराई गई है। घटना कुछ दिनों पहले की बताई जा रही है, हालांकि अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद अभिनेता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणदीप हुड्डा अपनी अपकमिंग फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अपने किरदार से न्याय करने के लिए उन्होंने काफी वजन कम किया है। फिल्म में वह विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने करीब 22 किलो वजन कम किया है। रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने अपनी डाइट भी काफी कम कर दी।

यह भी पढ़ें- भारतीय संगीत का मजाक उड़ाने वालों को अब दो बार सोचना पड़ेगा: 'नाटू नाटू' पर आर. माधवन

संबंधित समाचार