अयोध्या: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर दिया बल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। 29th foundation day of All India Chanakya Parishad.. अखिल भारतीय चाणक्य परिषद का 29वां स्थापना दिवस शनिवार को दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड के पास मनाया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान जिलेभर से आए ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुटता के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय संरक्षक पं. राम अनुज तिवारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण शुक्ल ने भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  

राष्ट्रीय संरक्षक पं. राम अनुज तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा उसने सर्व समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। वर्तमान परिस्थितियों में ब्राह्मण अगर एकजुट नहीं रहेगा तो पूर्व में प्राप्त गौरव हासिल नहीं कर सकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राम नारायण शुक्ल ने समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज में जागृति फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि संगठित न होने की वजह से ब्राह्मण समाज आज अन्य समाज की तुलना मे राजनीतिक रूप से काफी पिछड़ गया है। समाज को इस पर चिंतन करना चाहिए। आचार्य राधेश्याम मिश्र, करुणाकर पांडेय, सुनील पाठक, जयशंकर पांडेय, अमरनाथ, सतीश, संजीव चतुर्वेदी, अमित तिवारी, सुमित तिवारी, क्षीरेश्वर, मधु, अशोका द्विवेदी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, शीतला, शरद पाठक बाबा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-Lucknow Lohia Institute: लोहिया संस्थान में एजेंसी की मनमानी से आउटसोर्सिंग कर्मचारी परेशान

संबंधित समाचार