हरदोई : प्रभु श्रीराम चर्चा कार्यक्रम रेलवेगंज के श्री राधा कृष्ण मंदिर में कल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। संत किरीट भाई के विशेष कृपा पात्र शिष्य संतोष भाई जी के सानिध्य में एक बार फिर रेलवेगंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में 15 जनवरी को दोपहर 12  से अपराहन 2 बजे प्रभु श्रीराम चर्चा आयोजित की जाएगी।

श्री भाई जी का यह संकल्प है कि भारतीय संस्कृति व संस्कारों से दूर हो रहे हम सब तथा हमारे बच्चों को पुनः प्रभु श्री राम के मर्यादित आचरण के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जाए तथा समाज में एक ऐसा संदेश जाना चाहिए कि इस जन्म में भगवान के रूप में मिले माता पिता की सेवा के साथ अपनी भारतीय संस्कृति व अपने संस्कारों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति से जोड़ा जा सके। समाज में घट रही तमाम प्रकार की अकल्पनीय घटनाओं व समाज में बढ़ रहे वृद्ध आश्रम पर रोक लग सके। कार्यक्रम के बाद आरती कथा मकर संक्रांति के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक अमित अग्रवाल ने दी है।

संबंधित समाचार