सुलतानपुर : गाजीपुर ने रायबरेली को 2-0 से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
जनता क्लब गोपालपुर की ओर से आयोजित किया गया राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता
सुलतानपुर। जनता क्लब गोपालपुर द्वारा आयोजित 51 वीं राज्य स्तरीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू कामेश्वर सिंह स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष में गाजीपुर ने रायबरेली को 2-0 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओ.पी. चौधरी और अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लखनऊ, गाजीपुर, रायबरेली व आजमगढ़ की टीमों ने अपने-2 क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पोल-ए पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में गाजीपुर ने तीन सेटों मुकाबले में आजमगढ़ को दो सीधे सेटों में कड़े मुकाबले के 25-16 व 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि पोल-बी पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में रायबरेली ने लखनऊ को लगातार सीधे सेटों में 25-17 व 25-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पोल-बी 3 सेटों के फाइनल मुकाबले में गाजीपुर और रायबरेली के बीच खेला गया। शुरू से ही दोनों टीमें एक दूसरे पर बढ़त लेने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। तीन सेटों वाले कड़े मुकाबले में लगातार दो सेट में गाजीपुर ने 25-23 व 23-19 से रायबरेली को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने विजेता टीम के कप्तान अनूप राय व उपविजेता टीम के कप्तान संदीप यादव ट्राफी देकर को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज व मैन ऑफ द मैच गौरव भट्ट को दिया गया।
ये रहे मौजूद
आयोजक अशोक कुमार सिंह, सचिव इंदुशेखर शर्मा, लाल पद्माकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ल, सुब्रत सिंह श्सनीश्, प्रबंधक अजय कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मिश्र, राजेश ओझा, अभिनव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, पवन मिश्र, माता प्रसाद सिंह, जसवंत सिंह, फिरोज अहमद, लक्ष्मीकांत मिश्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
