संभल: संगठन की ताकत से जीतेंगे प्रदेश की सभी 80 सीट- जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भाजपाइयों से की चर्चा

संभल, अमृत विचार। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यालय में बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि इस बार संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

शनिवार को संभल पहुंचे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में संगठन की ताकत से ही जीत का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मेहनत करने में पीछे मुड़कर नहीं देखना है। जितेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अब तक किए गए कामों की जानकारी ली। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां बताए।

उन्होंने ने आईटी सेल एवं सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ अलग बैठक ली। उन्हें सोशल मीडिया के प्रयोग एवं उसके फायदे बताए। कहा कि वे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहें। उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्य करने के टिप्स भी दिए। संभल लोकसभा की विस्तृत जानकारी लेकर पदाधिकारियों से समस्याऐं जानकर उनका समाधान सुझाया। संगठन पदाधिकारियों को लोकसभा क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए। कहा कि चुनाव तक वह पार्टी के निर्देश का पूरी तरह पालन कर आगे बढ़ते रहें।

मंत्री के स्वागत को कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
संभल। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का सबसे पहले कुरकावली पर स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय एकता विहार पर उनका पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। लोकसभा प्रभारी राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सैनी का भी संबोधन हुआ।

संचालन जिला महामंत्री कमल कुमार कमल व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी ने की। बैठक में प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाब देवी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, परमेश्वर लाल सैनी,अ र्जुन वाल्मीकि,  भीष्म शर्मा, सुधीर मेहरोत्रा, राजेश शंकर राजू, शिल्पी गुप्ता, हरेंद्र सिंह रिंकू, इमरान तुर्की, राखी सिरोही व दिनेश जाटव आदि मौजूद रहे।

संभल में ही रात्रि प्रवास, सुबह फिर बैठकें
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाने आए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक संगठन के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। वह संभल के प्रेम शंकर वाटिका में रात्रि प्रवास कर रहे हैं। सुबह को किसी गांव में चौपाल लगाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का कार्यक्रम रहेगा

यह भी पढ़ें- संभल : चोरी के बहाने से महिला के कुंडल ठगे, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार