बहराइच: अग्निकांड में दो घर जले, छह मवेशियों की जलकर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, संवाददाता, बहराइच। बलहा विकास खंड के सर्रा मुंदरी गांव में दो ग्रामीणों के मकान में रात को आग लग गई। अग्निकांड में दो भैंस समेत छह मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सुबह अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है। 

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सर्रा मुंदरी के मजरा मक्कापुरवा निवासी मुनीजर यादव शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए। देर रात को मुनीजर के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। तेज लपटों ने पड़ोसी भजन लाल के मकान को भी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अग्निकांड में दो भैंस समेत छह मवेशियों की जिंदा झुलसकर मौत हो गई। दोनों मकान में रखा अनाज, कपड़ा और बर्तन सबकुछ जल गया। आग लगने से चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ने आग लगने की सूचना तहसील को दी। तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव ने लेखपाल को गांव भेजा। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सामाजिक समरसता का संदेश देता है मकर संक्रांति

संबंधित समाचार