बहराइच: सामाजिक समरसता का संदेश देता है मकर संक्रांति

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

संवाददाता, बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के तत्वावधान में मकर संक्रांति उत्सव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीनानाथ रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह रमेश ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि मकर संक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता का महान पर्व है और यह समाज को जोड़ने का कार्य करता करता है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छह उत्सव मनाता है, उसमें मकर संक्रांति  एक प्रमुख उत्सव हैं। संघ द्वारा मनाए जाने वाला मकर संक्रांति उत्सव सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि  संघ अपने स्थापना काल से ही सामाजिक समरसता को लेकर कार्य कर रहा है। संघ के स्वयंसेवक संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। 

Image Amrit Vichar(22)

सामाजिक समरसता से ही हम  मानवीय मूल्यों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार 98 वर्षों से लोगों में राष्ट्रभक्ति जगा कर व्यक्तित्व का निर्माण कर रहा है और संघ का मानना है कि समरस समाज के द्वारा ही देश को परम वैभव को पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच छोटे बड़े का भेद किसी को भी नहीं करना चाहिए भारत देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति एक है। 

उन्होंने कहा कि सन 1863 में मकर संक्रांति के दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था, जिन्होंने आगे चलकर विश्व धर्म संसद में भारत की आध्यात्मिक शक्ति का परिचय कराया था। उन्होंने कहा कि केवल कार्यक्रमों में ही आने से संघ नहीं समझा जा सकता है, संघ समझने के लिए संघ की नियमित लगने वाली शाखाओं में जाना चाहिए।

कार्यक्रम मे सह नगर संघचालक कमल शेखर, जिला कार्यवाह भूपेंद्र नगर प्रचारक आशुतोष जिला पर्यावरण संयोजक डॉ देवेंद्र उपाध्याय, सह जिला व्यवस्था प्रमुख ओम प्रकाश सक्सेना जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, सह नगर कार्यवाह शिवम, सह नगर प्रचार प्रमुख इंद्रेश श्रीवास्तव, जिला कुटुंब प्रबोधन संयोजक अर्जुन कुमार, जिला सामाजिक समरसता संयोजक रजनीश शुक्ला, जिला सेवा प्रमुख विनोद सिंह, जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख प्रवीण सिंह, नगर सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख शिवपाल, गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी, ललित दीक्षित, मिथिलेश, लव पांडे, अनुग्रह नारायण, अनुज ,अखिलेश , प्रमोद, मृत्युंजय, प्रधानाचार्य दीनदयाल पाठक, प्रोफेसर कृष्ण कुमार, शुभम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-विधान परिषद की पांचों सीटों पर मिलेगा जनता का आर्शीवाद: भूपेंद्र चौधरी

संबंधित समाचार