उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर पर ED का छापा, कब्जे में लिये दस्तावेज और डिजिटल उपकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी से जुड़े दो ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ईडी ने द्विवेदी के पैतृक गांव में उसके घर और नवाबगंज कस्बे में उसके चाचा के घर पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि ईडी की टीमें बुधवार को अजगैन थानाक्षेत्र के खजूर गांव में द्विवेदी के चाचा नृपेंद्र नाथ द्विवेदी के घर पहुंची और घर पर ताला लगा होने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बाहर ही डेरा डाल दिया। 

पुलिस के मुताबिक, ईडी की टीमों ने देर शाम तक तलाशी ली और घर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इससे पहले अक्टूबर माह में ईडी ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के लखनऊ स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। हालांकि, इन मामलों में जांच एजेंसियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने इस दौरान बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और कुछ डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में ले लिए। 

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ‘ड्रीम-11’ समेत अन्य माध्यमों से हुई कथित करोड़ों रुपये की कमाई का स्रोत क्या है और क्या इस धन का इस्तेमाल किसी अवैध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। अनुराग द्विवेदी बीते सात वर्ष से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा है और वह मूल रूप से उन्नाव जिले के नवाबगंज क्षेत्र की एक छोटी ग्राम पंचायत भीतरेपार के मजरे खजूर गांव का निवासी है। 

अनुराग क्रिकेट और खिलाड़ियों पर आधारित वीडियो बनाता है। उसके यूट्यूब चैनल पर करीब 70 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। अनुराग 22 नवंबर को दुबई में एक क्रूज पर लखनऊ निवासी अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद भी चर्चा में आया था। शादी में बड़ी संख्या में रिश्तेदारों और मेहमानों के शामिल होने तथा कथित भव्य आयोजन के बाद उसकी संपत्ति और जीवनशैली को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं।

इसके कुछ ही दिनों बाद ईडी की यह कार्रवाई सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के समय अनुराग द्विवेदी घर पर मौजूद नहीं था। जांच एजेंसी की ओर से अब तक किसी तरह के जब्ती या निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हसनगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि अनुराग द्विवेदी, उसके पिता व चाचा के घर पर छापेमारी की गयी है। 

ये भी पढ़े : 
अयोध्या में प्रॉपर्टी फ्रॉड का खुलासा: सपा नेता मानसिंह की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क, निर्माणाधीन होटल भवन पर कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात