बलिया: कल से फिर बढ़ सकती है ठंड, तापमान में आएगी गिरावट
बलिया, अमृत विचार। कोहरे से निजात मिलने के बाद कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को ठंड से मिलने वाली ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। जल्द ही कड़ाके की सर्दी फिर से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देगी। आगामी दो-तीन दिनों के दौरान चार से छह डिग्री तापमान में गिरावट संभव है।
हालात को देखते हुए आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत कई जिलों में 16 से 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के आसपास के जिलों में पिछले तीन-चार दिन से दिन में अच्छी धूप हो रही है। पछुआ हवाएं भी नहीं चल रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। इस वजह से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - फर्रुखाबाद: काली नदी पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का आवागमन रोका
