देशभर में कोरोना के 6.64 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,64,949 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 05 अगस्त को देशभर में 6,64,949 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब …

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,64,949 नमूनों की जांच की गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 05 अगस्त को देशभर में 6,64,949 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,21,49,351 हो गयी है।

देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,370 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 56,282 नये मामले सामने आये हैं और देश भर में इस समय संक्रमण के 5,95,501 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार