लखनऊ: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर आर्किटेक्ट को दबंगों ने पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

लखनऊ, अमृत विचार। बिजनौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत कुछ दबंगों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में उस वक्त कैद हो गई। जब एक आर्किटेक्ट अपनी पत्नी के संग मारुति वैन में सवार होकर निजी काम से बाहर गया था। इस बीच सीआरपीएफ गेट के पास दबंग रोड ब्लॉक कर सड़क पर शराब पी रहे थे, जब पीड़ित ने दबंगों से रास्तों ने मांगा तो वह गाली-गलौज करने के साथ उसकी पत्नी को अमर्यादित शब्द कहने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने आर्किटेक्चर की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़ित ने बिजनौर कोतवाली में तहरीर देते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 

गौरतलब है कि बीते 13 जनवरी को बिजनौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक 50 वर्षीय आर्किटेक्ट पत्नी संग सीआरपीएफ गेट के पास प्लॉट देखकर मारुतिवैन से घर लौट रहे थे। उनका आरोप है कि जब उनकी कार रिंग पर पहुंची तो कुछ दबंग रोड ब्लॉक पर सड़क पर खड़े हुए थे। जब उन्होंने रास्ता मांगा तो दबंग उनकी पत्नी से छींटाकशी और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बेल्ट से उनकी पिटाई कर दी। हालांकि, यह घटना नजदीक में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें कोतवाली ले गई। जहां पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात दबंगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि दबंगों ने उनकी उम्र का भी लिहाज नहीं किया। पत्नी के सामने दबंग शराब के नशे में अभद्रता करते रहे। बिजनौर कोतवाली के प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस दबंगों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Up Global Investors Summit: इस विभाग को मिले 1.75 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव 

 

संबंधित समाचार