बरेली: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक ने छीना ट्रक, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। किस्त जमा होने के बाद भी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारियों ने बीमार महिला का ट्रक तमंचों के बल पर छीन लिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने पीड़िता को सीमा विवाद में उलझा दिया। अब कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तुलाशेरपुर निवासिनी सुधा देवी ने बताया कि उन्होंने श्रीराम फाइनेंस कंपनी से ट्रक लोन पर लिया था। ट्रक की किस्तें भी चुका दीं थी। 4 मार्च 2022 को उनके बेटा ट्रक के साथ जा रहा था। रास्ते में तमंचों से लैस लोगों ने बेटे से ट्रक छीन लिया और उसे सीबीगंज के पास फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि इज्जतनगर थाने भेज दिया।
इज्जतनगर थाने से दोबारा सीबीगंज थाने में भेज दिया था। सुधा देवी ने बताया कि उन्हें पता चला कि श्रीराम फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक दिनेश कुमार, अजय चौधरी, लव कुश और सुरभित पाठक समेत अन्य पांच छह लोग ट्रक छीन कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि सभी किस्तें जमा होने के बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से ट्रक लूट लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भई पढ़ें- बरेली: दो चरणों में होंगी 10-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, जानें डिटेल्स
