बरेली: छुट्टी खत्म...आज से खुलेंगे स्कूल, बच्चों में उत्साह
बरेली, अमृत विचार। सोमवार से कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल खुल जाएंगे। इसको लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शीतलहर के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। कई दिनों के बाद स्कूल खुलने को लेकर बच्चे ही नहीं शिक्षक भी उत्साहित हैं। रविवार को जनपद के कई स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि अभी तक छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। स्कूल सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे।
शिक्षक संघ ने की अवकाश बढ़ाने की मांग
यूपी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर शीतलहर के कारण अवकाश बढ़ाने की मांग की है। संगठन के मंडल अध्यक्ष डा. विनोद कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 21 जनवरी तक शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अभी स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इससे बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित होगी। उन्होंने मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जनपद में कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ाने को कहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ब्लैक स्पॉट को लेकर अफसरों को फिक्र नहीं... संभलकर करें सफर
