बहराइच: फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले की सुजौली पुलिस ने फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर क्षेत्र के कई लोगों से कंपनी का सामान पहुंचाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्णा नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी निवासी सुभाष सिंह पर फर्जी कम्पनी बनाने का आरोप है। 

सुजौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुभाष सिंह ने फर्जी कम्पनी सत्या शोलर बनाकर समान भेजे जाने के नाम पर क्षेत्र के लोगों से लाखों रूपये ठग लिए। पीड़ितों की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक अरविंद यादव, अजय कुमार यादव और दीपेंद्र कनौजिया की टीम ने रात में ठग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में Pathan मूवी की हुई पेशी, भवानी ठाकुर ने लगाई हाजिरी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार