Kanpur News : ठंड में कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी होते बीमार, यहां पढ़ें- बचाव के उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार हो जाते।

कानपुर में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी बीमार हो जाते। कड़ाके की सर्दी शुरू होने के बाद 10 से 15 मरीज़ हर रोज़ आते।

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस दौरान शहर व आसपास के जिलों में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। ठंड के मौसम में जरा सी हवा लगने पर भी आपको सर्दी-जुकाम और बुखार हो सकता है।

आयुर्वेदिक डॉ उत्कर्ष बाजपेई ने कहा कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग जल्दी ही बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में ठंड में स्वस्थ्य रहने के लिए गर्म पहनने के साथ ही अपने खान-पान का ध्यार रखना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कड़ाके की सर्दी शुरू होने के बाद हर रोज 10 से 15 मरीज़ हर रोज ओपीडी के लिए आते हैं।

आयुर्वेद उपचार से ऐसे कर सकते हैं बचाव

हल्दी-दूध का करें सेवन
डॉ बाजपेई ने कहा किचन में मौजूद हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और गुणकारी होती है। हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए रोजाना हल्दी वाला दूध पीते हैं तो ठंड में भी आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

दालचीनी की चाय
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए दालचीनी की चाय पीने की आदत डाल लें। दालचीनी एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में दालचीनी चाय पीने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप पानी में दालचीनी को डाल दें, फिर इसे उबालें। जब ये ड्रिंक गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

काढ़ा पिएं
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए काढ़ा पीना लाभदायक और फायेदमंद होता है। इसे बनाने के लिए तुलसी, अदरक, इलाइची, लौंग आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई बीमरियों से बचाने में मददगार है।

केसर वाला दूध
सर्दियों में केसर वाले दूध का सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। केसर की तासीर गर्म होती है। आप दूध में केसर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में केसर वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

संबंधित समाचार