Air India का ऐतिहासिक फैसला, बेड़े में शामिल होंगे 500 नए जेट, इन कंपनियों को देगी ऑर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। Air India ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। जहां यह करीब 500 जेट ऑर्डर करेगी। टाटा ग्रुप में आने के बाद एयर इंडिया अपना अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर देने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एयर इंडिया अपने बेडे़ में शामिल करने के लिए 500 नए विमानों का ऑर्डर करेगी।  

इन कंपनियों को देगी ऑर्डर
एयर इंडिया इन विमानों का ऑर्डर एयरबस और बोइंग जैसी कंपनियों को देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जिन विमानों का ऑर्डर देने वाली है उनमें 400 छोटे जहाज और 100 बड़े जहाज शामिल हैं। इनमें एयरबस A350 s, बोइंग 787S और बोइंग 777S शामिल हो सकते हैं। 

हाल ही में विस्तारा का हुआ है विलय
बता दें, हाल ही विस्तारा एयरलाइंस के एयर इंडिया में विलय को मंजूरी मिली है। बीते साल नवंबर के महीने में भारत के एयरलाइंस उद्योग की ओर से बड़ी घोषणा कर दी गई। सिंगापुर एयरलाइन्स ने विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara Airlines) का टाटा समूह (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) में विलय की घोषणा कर दी है। विस्तारा एयरलाइंस में टाटा समूह की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के पास है। इस विलय सौदे के तहत एसआईए एयर इंडिया में 2,058.5 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।

ये भी पढ़ें-  पटवारी पेपर लीकः यूपी के सहारनपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, निगरानी के बदले लिए थे दस हजार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म