हरदोई : एएसपी बंगले के सामने ट्रक से कुचल कर स्कूटर सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने ट्रक को कब्ज़े में लेते हुए शुरू की जांच

हरदोई। शहर में डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) के पास एएसपी बंगले के सामने ट्रक ने स्कूटर सवार बुज़ुर्ग को कुचल दिया। जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और उसके ड्राइवर को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के बहरा सौदागर गौरी नगर निवासी 63 वर्षीय दिनेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र केबी श्रीवास्तव सोमवार की देर शाम को पिहानी चुंगी की तरफ से अपने स्कूटर से घर की तरफ आ रहा था। उसी बीच डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) एएसपी बंगले के सामने एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मारते हुए उस पर सवार दिनेश कुमार श्रीवास्तव को कुचल दिया। जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया।इस बीच वहां पहले से मौजूद पुलिस ने ट्रक और उसके ड्राइवर को अपने कब्ज़े में ले लिया। साथ ही मौके पर बहे हुए खून को धुलवा कर साफ कराया गया है।हादसे की खबर सुनते ही दिनेश के रोते-बिलखते घर वाले वहां पहुंचे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

स्कूटर में टंगा रहा हेलमेट !

जिस वक्त हादसा हुआ,उस बीच वहां पहुंची पुलिस ने देखा तो हादसे का शिकार हुए दिनेश कुमार श्रीवास्तव का हेलमेट उसके स्कूटर में ही टंगा हुआ था। लोगों का कहना है कि स्कूटर सवार अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष का वीडियो ट्वीट करने वाले कांग्रेस मीडिया संयोजक पर मुकदमा

संबंधित समाचार