लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष का वीडियो ट्वीट करने वाले कांग्रेस मीडिया संयोजक पर मुकदमा
लखनऊ। भाजपा विधायक भूपेश चौबे की शिकायत पर कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार के ऊपर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उपरोक्त कांग्रेस नेता ने 13 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फर्जी वीडिया बनाकर ट्वीट किया। जिस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा विधायक ने हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें : Rojgar Utsav: मंत्री के सामने ही युवाओं ने खोल दी रोजगार मेले की पोल, बयां किया दर्द
