Kanpur News : पलक झपकते ही मास्टर चाभी लगाकर दोपहिया वाहन कर देते पार, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में रायपुरवा पुलिस ने तीन दोपहिया वाहन चोरों को पकड़ा।

Kanpur News कानपुर की रायपुरवा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। शातिरों के पास से बाइक और बाइक के कटे पार्ट्स बरामद हुए।

कानपुर, अमृत विचार। रायपुरवा पुलिस ने दोपहिया वाहनों को चोरी करने के बाद कटवाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक और उनके पार्ट्स बरामद किए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

डीसीपी सेंट्रल रविन्द्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में वाहन चोरी की सूचना मिल रही थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया। मुखबिर की सूचना में रायपुरवा पुलिस ने अनवरगंज स्टेशन के सामने जीटी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शातिरों को पकड़ा।

पकड़े गए शातिरों ने बताया कि वह शहर में घूम-घूमकर कर वाहनों की रेकी करते। इसके बाद मास्टर चाभी लगाकर बाइक पार कर देते और अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की गाड़ी के पुर्जे खुलवाकर उसे बाजार में बेच देते। आरोपियों के पास से चार बाइक और बाइक के कटे पार्ट्स बरामद हुए। 

यह आरोपी गिरफ्तार

1- विजय सिंह निवासी लक्ष्मीपुरवा थाना रायपुरवा
2- अंशुल उर्फ मोहित मिश्रा निवासी लक्ष्मीपुरवा थाना रायपुरवा
3- विवेक कुमार उर्फ लल्ला निवासी ग्राम पूर्वादान सहारा जिला औरैया

पलक झपकते ही पार कर देते वाहन

पकड़े गए शातिरों ने पूछताछ में बताया कि वह एक ही स्थान पर खड़ी गाड़ियों को टारगेट करते। इसके बाद ही मास्टर चाभी लगाकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पकड़े जाने के डर से हटाते नंबर प्लेट

शातिरों ने पूछताछ में बताया कि वाहन चोरी करने के बाद वह तुरंत सूनसान इलाके में जाकर नंबर प्लेट हटा देते। जिस कारण पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती।

संबंधित समाचार