सुलतानपुर : बाउंड्रीवाल का प्रपोजल बनाकर भेजें : एएसपी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मोतिगरपुर थाने का निरीक्षण

सुलतानपुर। थाने के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने आरक्षी आवास, बैरिक, भोजनालय में साफ सफाई का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी सुष्मिता शर्मा को कम्प्यूटर पर प्रतिदिन सीसीटीएनएस पर प्रार्थना के अंकन की जानकारी दी। साथ ही थाने की उत्तर दिशा की बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रपोजल बनाकर थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा को मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया।

मंगलवार को थाने के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक सहजानंद सिंह ने गार्द के साथ एडीशनल एसपी को सलामी दी। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने महिला हेल्प डेस्क, टीजर गैस, कार्बाइन, एसएलआर आदि असलहों की सफाई, रख रखाव, मालाखाना, अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद आदि रजिस्टर का बारीकी से आवलोकन किया। परिसर में खाडी वाहनो के डिस्पोजल की कार्यवाही के साथ  निष्प्रयोज्य पडे़ शौचालय को ध्वस्त कराने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक रमेश सिंह, सुशील कुमार, दीवान जलपान सिंह, अंकित कुमार, शुभम सिंह, शिवम त्रिपाठी, सुनील कुमार, श्रीकांत, बादल, बादल प्रसाद, नवल किशोर, संगीता पटेल, सुष्मिता शर्मा, ज्योति सैनी आदि रहे।

ये भी पढ़ें : सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराई कार, सांड़ की मौत

संबंधित समाचार