रामपुर: बीमार होने के कारण कोर्ट नहीं पहुंचे आजम खां, फिर टली सुनवाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई,अधिवक्ता ने दिया स्थगन प्रार्थना पत्र

रामपुर, अमृत विचार। आजम खां मंगलवार को बीमारी के चलते एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश नही हो सके। अब इस मामले में 20 जनवरी को सुनवाई होना है।

गौरतलब है कि 2019 में सपा और बसपा गठबंधन का आजम खां को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया था। जिसके बाद इन्होने जिले भर में सभाएं की थी। इस दौरान शहजादनगर में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के मामले की जांच शुरू कर दी थी। बाद में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।

 पिछली तारीख पर आजम खां को पेश होने के निर्देश दिए गए थे,लेकिन मंगलवार को उनके अधिवक्ता ने  कोर्ट में बीमारी का प्रार्थना पत्र दिया। जिसको स्वीकार कर लिया गया।अब इस मामले में 20 जनवरी को सुनवाई होगी। जिसमे आजम खां को व्यक्तिगत रुप से पेश होने से निर्देश दिए गए है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि आजम खां नही आए। अब इस मामले में 20 जनवरी को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर में उद्योग लगाने के लिए 1800 करोड़ के निवेश के मिले प्रस्ताव

संबंधित समाचार