भाजपा के दो चेहरे, चुनाव के दौरान कहती कुछ है और चुनाव के बाद करती कुछ और है : ममता बनर्जी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिलांग। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी दो चेहरे वाली है, जो चुनाव के दौरान कहती कुछ है और चुनाव के बाद करती कुछ और है।

मेघालय के गोरा हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि उनकी तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो पूर्वोत्तर राज्य में बेहतर शासन प्रदान कर सकती है, क्योंकि यह लोगों के सपनों को पूरा करती है। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि 2 मार्च को मतगणना होगी।

तृणमूल कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा दो चेहरे वाली है, जो चुनाव के दौरान कहती कुछ है और चुनाव के बाद करती कुछ और है। केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ उसकी पार्टी के शासन वाले राज्यों को ही धन मुहैया कराती है। बनर्जी ने कहा, हम मेघालय में जनता के लिए, जनता द्वारा और जनता की सरकार चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा का निधन, 84 वर्ष के थे जगदीश नेहरा

संबंधित समाचार