Tejasvi Surya ने खोला था प्लेन का इमरजेंसी गेट, गलती पर मांगी माफी: Jyotiraditya Scindia

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडिगो की एक फ्लाइट में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने के मामले में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि तेजस्वी सूर्या ने पहले ही मांफी मांग ली है। गलती से दरवाजा खुल गया था। जो कुछ भी विपक्ष कह रहा है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मामला पिछले साल यानी कि 10 दिसंबर 2022 का है। इंडिगो की फ्लाइट चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही थी।

यह भी पढ़ें- असम में अतिक्रमण हटाने के बाद जंगल में गैंडे की वापसी

डीजीसीए ने अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया था कि इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने खौफ पैदा कर दिया और इमरजेंसी डोर खोल दिया।  डीजीसीए ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। मामले में उस वक्त सियासी ट्विस्ट आया जब ये बात सामने आई कि इमरजेंसी डोर कथित रूप से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने खोला था। इसके बाद कांग्रेस, AIMIM और टीएमसी ने बीजेपी पर धुआंधार हमला कर दिया। अब इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बयान दिया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो ने कहा था कि 10 दिसंबर को 2022 को विमान में जब बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही थी यानी कि जब यात्री सवार हो रहे थे तो एक यात्री ने असावधानीवश विमान का इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया। डीजीसीए के अनुसार यात्री ने तत्काल इसके लिए माफी मांगी। इसके बाद स्टैंडर्ड प्रक्रिया के बाद घटना को रिकॉर्ड किया गया, विमान में जरूरी इंजीनियरिंग चेक किए गए। विमान का प्रेशर चेक किया गया। इससे विमान के उड़ान भरने में देरी हुई। अपने बयान में इंडिगो ने इमरजेंसी गेट खोलने के लिए किसी यात्री का नाम नहीं लिया था।

इस घटना की जानकारी देते हुए डीजीसीए के डीजी ने कहा था कि ये बात सामने आई कि तमिलनाडु के बीजेपी चीफ अन्नामलाई, डीएमके के प्रवक्ता बीटी अर्सकुमार और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या फ्लाइट में थे। डीएमके प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है अन्नामलाई इस फ्लाइट में मौजूद थे, उनके साथ 'कर्नाटक के एक एमपी' भी थे। इस घटना के बाद उन्हें उतरने कहा गया और 30 मिनट से ज्यादा समय तक बस में प्रतीक्षा करने को कहा गया। डीजीसीए ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया गया।

इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने जमकर बीजेपी और सांसद तेजस्वी सूर्या पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'ये बीजेपी के वीआईपी बिगडैल है। एयरलाइन को कम्पलेन करने की हिम्मत कैसे हुई। क्या के पावर एलीट का यही रवैया बन गया है। क्या इससे यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हुई। ओह आप बीजेपी के VIP से सवाल नहीं पूछ सकते हैं।

टीएमसी की तरफ से कहा गया कि बीजेपी एमपी तेजस्वी सूर्या की गैरजिम्मेदारी से यात्रियों की जान पर बन आ सकती थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि उन्होंने ही 10 दिसंबर 2022 को इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी एग्जिट का दरवाजा खोला था। डीजीसीए कोई एक्शन नहीं ले रही है। क्या उनकी पार्टी ने उन्हें फ्री पास दे दिया है। वहीं AIMIM सांसद ओवैसी ने तंज कसा और कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया, "खैर अगर आपके पास संस्कारी नाम है तो यह आकस्मिक है, अगर नाम अब्दुल है तो आकाश ही सीमा है। कृपया अपनी सीट बेल्ट हमेशा लगा कर रखें।

यह भी पढ़ें- जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं : अखिलेश यादव 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म