Samsung ने 200 MP वाला इमेज सेंसर किया लॉन्च, कम लाइट में भी फोटो डिटेलिंग के साथ होंगी क्लिक
आज के दौर में लोगों में फोटो और वीडियो का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियां भी अच्छे से अच्छा कैमरा पेश करने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में अब सैमसंग ने अपना लेटेस्ट 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर ISOCELL HP2 पेश किया है।
ये भी पढे़ं- बरेली समेत देशभर के 16 और शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च, आमंत्रित यूजर्स को मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स
बता दें M2 चिप के अंदर M2 Pro और M2 Max दो चिपसेट आते हैं। हालांकि आज हम सैमसंग के सेंसर की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। सैमसंग का यह लेटेस्ट सेंसर प्रीमियम स्मार्टफोन में हाई रेजोल्यूशन की शानदार फोटोज क्लिक करने में मदद करता है। इसे बेहतर पिक्सल टेक्नोलॉजी और फुल कैपेसिटी के साथ बनाया गया है। बता दें अभी केवल इस सेंसर को लॉन्च किया गया है। मार्केट में उतारा नहीं गया है।
मार्केट में जल्द होगा पेश
कंपनी ने कहा है कि इस लेटेस्ट 200 मेगापिक्सल वाले इमेज सेंसर का मास प्रोडक्शन शुरू हो गया है। ऐसे में, हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसे बहुत जल्द मार्केट में पेश किया जाएगा।
कम लाइट में भी मिलेगी फोटो को डिटेलिंग
बता दें इस सेंसर को पेश करने के साथ कंपनी ने दावा किया है कि Samsung 200 मेगापिक्सल इमेज सेंसर मैक्सिमम पिक्सल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा, जिससे चाहें डिम या कम लाइट में भी फोटो डिटेलिंग के साथ क्लिक होंगी। इसकी खासियत की बात की जाए तो यह 200 MP का इमेज सेंसर 200 मिलियन 0.6 माइक्रोमीटर पिक्सल के साथ पेश हुआ है।
इस सेंसर से यूजर्स को लेटेस्ट हाई-एंड स्मार्टफोन्स में बिना बड़ा कैमरा बंपर के हाई-रेजोल्यूशन इमेजेज लेने में मदद मिलेगी। वहीं दावा किया जा रहा है कि इस 200 मेगापिक्सल सेंसर से क्लिक होने पर किसी भी फोटो की बारीक से बारीक डिटेल देखी जा सकेगी।
ये भी पढे़ं- Air Plane में Mobile Phone बंद करने का दिया जाता है आदेश, जानिए 5G का क्या है कनेक्शन
