नोएडा-दिल्ली Border पर लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बड़ी आग लगी है। सूत्रों के अनुसार यमुना नदी के किनारे सेक्टर 126 में ये आग लगी है। आग लगने से पूरा आसमान काले धुएं से पट गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ये आग यहाँ बने कबाड़ गोदामों में लगी है। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर लगी ये आग कलिदड़ी कुंज से देखी जा रहे है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।      

ये भी पढ़ें - रामनगरः मोहान में आतंक का पर्याय बनी बाघिन हुई पिंजरे में कैद, DNA जांच के लिए हैदराबाद जाएगा सैम्पल- जानें क्यों 

संबंधित समाचार