अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर केशव मौर्य ने कसा तंज, कहा - देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के तेलंगाना दौरे पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनता लगातार अहंकार का जवाब दे रही है, फिर भी वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना में भी भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

बताते चलें कि कल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तेलंगाना में थे ,जहां उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया था। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की सरकार को हटाने की बात कही थी।    

ये भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर पहलवानों के 'दंगल' का राउंड-2, सरकार की ओर से पहुंचीं बबीता, समाधान होने तक नहीं खेलेंगें पहलवान 

संबंधित समाचार