Shilpa Shetty ने 'प्यार करके' गाने पर किया डांस, फैंस ने की एक्ट्रेस की तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्यार करके गाना पर डांस किया है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ठुमके लगा रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा लभ जंजुआ का गाना प्यार करके के म्यूजिक पर जबरदस्त डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। 

वीडियो के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, जस्ट मूविंग इट और डांस करते हुए एक इमोजी भी शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार दे रहे हैं। शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी। 

https://www.instagram.com/p/CnhIJeUhT6Y/

वीडियो पर फैंस अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिटनेस की डाइनामाइट हो आप 'तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा,' 47 की उम्र में 25 की लग रही हैं'। शिल्पा के इस वीडियो पर फैंस के अलावा सेलेब्स के भी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो पर एक्ट्रेस की बहन शमिता शेट्टी ने हार्ट इमोजी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'Heart Of Stone' की रिलीज डेट आई सामने, प्रोमो में दिखी एक्ट्रेस की झलक

संबंधित समाचार