रामपुर : तीन साल पूर्व अवैध संबंधों में हुई हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता का दौरान किया खुलासा, मृतक की मां ने लगाई थी गुहार

बिलासपुर/रामपुर, अमृत विचार। केमरी में तीन साल पहले अवैध संबंधों के चलते एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार  शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र में नईम नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा  नहीं कर पाई थी। मामले में जांच अधिकारी ने फ़ाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। इस सब के बाद मृतक की मां के प्रार्थना पत्र पर एसपी ने पुन: विवेचना के आदेश  दिए थे। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक की पत्नी ने जिस व्यक्ति से शादी की है वह हत्या में शामिल हो सकता है।

 पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सख्ती के साथ पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार  आरोपी बबलू के साथ मृतक नईम की पत्नी के अवैध संबंध थे। मृतक दोनों के प्रेम प्रसंग के आड़े आ रहा था। जिसके चलते आरोपी बबलू ने  अपने साथी गुरमीत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : युवक ने कर्ज से निपटने के लिख खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश, गिरफ्तार

संबंधित समाचार