रामपुर : नशे की हालत में इंस्पेक्टर ने की महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, SP ने किया सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर/रामपुर, अमृत विचार। शराब के नशे की हालत में महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग इंस्पेक्टर क्राइम को भारी पड़ गया। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बिलासपुर में तैनात निरीक्षक अपराध मुकुट लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरूकर दी है।

कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिंह ने 17 जनवरी की रात  में महिला हेल्प डेस्क पर एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगायी गयी थी। रात्रि में समय करीब 1:15 बजे अपराध निरीक्षक मुकुटलाल ने शराब के नशे में महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। जिसका महिला पुलिसकर्मी ने एक ऑडियो क्लिप भी बनाया गया।

जिसकी रिपोर्ट सीओ अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला को भेजी गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने अपराध निरीक्षक मुकुट लाल तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरूकर दी गयी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : व्यापारियों ने हटाया अतिक्रमण, नगर निगम के अधिकारियों ने की निगरानी

संबंधित समाचार