Banda Accident : ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
Banda Accident बांदा में युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।
Banda Accident बांदा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बांदा, अमृत विचार। Banda Accident महोखर गांव के पास सुबह एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी निवासी रिंकू सविता पुत्र कृष्ण कुमार अपना ट्रक लेकर फतेहपुर जा रहा था तभी रास्ते में उसे पेशाब लगी।
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत महोखर गांव के नजदीक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सड़क पार करते समय उसे कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
