Kanpur : अपने ही निकले वृद्ध दंपति की हत्या के कातिल, पुलिस ने छह हत्यारोपियों में चार को किया गिरफ्तार
कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में वृद्ध दंपति की हत्या का किया खुलासा।
कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में वृद्ध दंपति की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही।
कानपुर, अमृत विचार। ककवन थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में 13 जनवरी की रात वृद्ध दंपति हत्याकांड और डकैती का पुलिस ने सातवें दिन खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार करके लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है। वहीं अन्य फरार की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं वारदात का खुलासा करने वाली टीमों को पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि जिला औरैया निवासी घटना का मास्टरमाइंड हिमांशु, शटरिंग का काम करने वाला औरैया के ग्राम पटना अहिरवा निवासी विवेक कुमार यादव, बीएससी तृतीय वर्ष कर रहे ग्राम सूरजपुर निवासी ईशू उर्फ अखिलेश चौहान, ग्राम नगला वीजा पटना निवासी किसान शिशु यादव उर्फ अभिषेक व ग्राम रूपपुर थाना अछल्दा निवासी अतुल कुमार व अन्य एक साथी के साथ मिलकर वृद्ध दंपति छम्मीलाल और उनकी पत्नी इमरती देवी की हत्या करने के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था।
घटना के खुलासा के लिए तत्काल सर्विलांस, हयूम्न इंटेलीजेंस, फोरेंसिक समेत पांच टीमें गठित की गई थीं। सीपी ने बताया कि शुरूआती जांच में बहू पर पूरा शक था। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना वाली रात दो बाइकों के आने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उनकी टीम ने जांच पड़ताल तेज की, और सफलता हाथ लगी।
हिमांशु ने खुलवाया था दरवाजा
हिमांशु द्वारा घर का दरवाजा खटखटाकर, अपना परिचय देते हुए गुटका लेने के बहाने दरवाजा खुलवाया तथा घर में प्रवेश किया और छम्मीलाल से उसे व उसके साथियों को रात्रि में वहीं रुकने हेतु आग्रह किया गया। जिस पर छम्मीलाल द्वारा उनके लिए घर के बरामदे में रुकने हेतु बिस्तर एवं रजाई की व्यवस्था कर दी
रात तीन बजे वारदात को दिया अंजाम
रात्रि को समय लगभग तीन बजे जब छम्मीलाल और उनकी पत्नी गहरी नींद में सोये थे तब हिमांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर वृद्ध दम्पत्ति की गला घोंट कर हत्या कर दी और सपना के कमरे में जाकर तमंचे से डराकर अलमारी में रखी नगदी और जेवरात निकाल लिये और उसे बंधक बनाकर दोनों मोटर साइकिल पर सवार होकर जान से मार
कई साल से परिचित था मास्टर माइंड हिमांशु
राजकुमार के द्वारा बताया गया कि हिमांशु से उनका कई साल का परिचय है क्योंकि हिमांशु के मामा ग्राम बछना थाना बिल्हौर में रहते हैं और राजकुमार की तीन बहनों रानी, सोनतारा , नन्ही की शादी हिमांशु के गांव के समीप चिकता थाना बिधूना जनपद औरैया में हुई है। जब भी राजकुमार अपनी बहन के घर जाता था तब हिमांशु के घर भी जरूर मिलने जाता था। ने की धमकी देते हुए भाग गये।
